LatestNewsPoliticsWest Bengal

भाजपा की सरकार आते ही लव जिहाद के खिलाफ बनेगा कानूनः लॉकेट

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो,कोलकाता। भाजपा सांसद व पार्टी के बंगाल इकाई की महासचिव लॉकेट चटर्जी ने दावा किया है कि 2021 में भाजपा के सत्ता में आते ही बंगाल में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएगी और लव जिहाद पर बैन लगाया जायेगा। शुक्रवार को लॉकेट ने लव जिहाद की शिकार एक पीड़िता के घर जाकर उसकी मृत्यु के दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की।

लॉकेट ने आरोप लगाया कि बेहला इलाके के हरिदेवपुर थाना में एक मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू लड़की को फंसा कर उसके साथ शादी का ढ़ोंग किया और जब वह गर्भवती हो गई तो बाद में उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि बंगाली लड़कियों को इसी तरह से फंसाया जा रहा है। पीड़ित युवती (पापिया मंडल) उसी लव जिहाद का शिकार हुई है और उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एफआईआर कर जबरन मां-पिता से हस्ताक्षर करवा लिया, जब उनके मां-पिता एफआइआर देखना चाह रहे हैं, तो यह दिखाया नहीं जा रहा है। यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला, तो वे लोग थाने के सामने धरना देंगे और प्रदर्शन करेंगे।

हिंसक राजनीति की दवाई संविधान में : बाबुल सुप्रियो


कोलकाता। केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बंगाल सरकार केंद्र को कमजोर समझ रही है। लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है। कानून-व्यवस्था व प्रशासन पूरी तरह से विध्वस हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रण करने में विफल रहा है, लेकिन हिंसक सरकार की दवाई संविधान में हैं। ऐसा नहीं हो सकता है कि अभी छह माह चुनाव में हैं, तो आप लगातार हिंसा करते रहें और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करते रहें।

Babul Supriyo file photo

पीएम मोदी ने भी हिंसा पर चिंता जताई है। दवाई का मतलब राष्ट्रपति शासन ही है और भाजपा इसकी लगातार मांग कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास करती है। हालांकि ममता बनर्जी इसे दुर्बलता नहीं समझें।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता हमारे साथ है। अगर ममता दीदी सत्ता में हैं, तो यह सब पुलिस और प्रशासन के राजनीतिकरण और दुरुपयोग के कारण है। मेरा मानना है कि हम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ चुनाव जीतेंगे, लेकिन चुनाव के पहले भय दिखाने का परिणाम काफी खराब हो सकता है।

Leave a Reply