ASANSOLBihar-Up-Jharkhand

TRAIN सेवाएं होंगी प्रभावित, धनबाद-गोमो सेक्शन में ROB निर्माण के कारण, पढ़े कब

Asansol से खुलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें और एक गुजरने वाली रहेंगी रद्द

बंगाल मिरर,आसनसोल, 25 जनवरी, 2022: ( Train regulation) पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद-गोमो सेक्शन में निचितपुर और तेतुलमारी  स्टेशनों के बीच आरओबी(रोड अंडर ब्रीज) के निर्माण के कारण 30.01.2022, 10.02.2022 और 22.02.2022 को 09 घंटे के लिए ट्राफिक और पावर ब्लॉक की योजना बनाई गई है। ( Indian Railway News) इसके कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी वहीं कई के रूट बदल दिए गए हैं।

परिणाम स्वरूप, ब्लॉक के दिनों में ट्रेनों के परिचालन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है: –

निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है: (ब्लॉक के दिनों में)

• 03545/03546 आसनसोल-गया-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल

• 03553/03554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल

• 03503/03504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू पैसेंजर स्पेशल

मार्ग परिवर्तन:

 

• 12381 अप हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (30.01.2022 और 10.02.2022 को चलने वाली यात्रा) प्रधानखंता-धनबाद-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय के बजाय आसनसोल-झाझा-पटना-पं.दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी।  

• 13152 डाउन जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (28.01.2022, 08.02.2022 और 20.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 12330 डाउन आनंद विहार (टी)-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (09.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 12382 डाउन नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (21.02.2022) और 12260 डाउन बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (21.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) पं. दीन दयाल उपाध्याय-गया-कोडरमा-धनबाद- प्रधानखुंटा–आसनसोल के बजाय पं. दीन दयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाई जाएगी।

 

• 12354 डाउन लाल कुआं-हावड़ा एक्सप्रेस (29.01.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) पं. दीन दयाल उपाध्याय-गया-धनबाद-प्रधानखंता-आसनसोल के बजाय पं. दीन दयाल उपाध्याय-पटना-झाझा-आसनसोल होकर चलाई जाएगी।

  

इसके अलावा, 13151 अप कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस (30.01.2022, 10.02.2022 और 22.02.022) और 12329 अप सियालदह-आनंद विहार (टी) (22.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र में उपयुक्त रूप के लिए नियंत्रित किया जाएगा। और 13167 अप कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस (10.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) कोलकाता से 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।

Kolkata police ने Jharkhand के कोयला कारोबारियों से वसूली करने वाले गैंग के सदस्य को पांडवेश्वर से दबोचा, कोलकाता में की थी फायरिंग

Leave a Reply