ASANSOLASANSOL-BURNPUR

सायोनी का धुआंधार जिला दौरा, कहा 2024 में बड़ा खेल होगा

बंगाल मिरर, आसनसोल : युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सायोनी घोष ( Saayoni Ghosh) पश्चिम बर्द्धमान के दौरे पर रविवार को आई। इसके साथ ही उन्होंने युवा टीएमसी अध्यक्ष बनने के बाद राज्य के जिलों का दौरा शुरू किया। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं कालीपहाड़ी में युवा जिला महासचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पांडवेश्वर, बर्नपुर एवं बाराबनी में सायोनी घोष ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान पत्रकारों से कहा, रक्षाबंधन के दिन से राज्य के जिलों का दौरा शुरू कर दिया है खेला होबे, राजनीति के मैदान पर 2024 में बड़ा खेल खेला जाएगा।

उन्होंने त्रिपुरा के संदर्भ में कहा, त्रिपुरा में शानदार खेल होगा। उस खेल में ममता बनर्जी अकेले खेलेंगी और जीतेंगी। हम भी जीतेंगे। केंद्र में पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फासीवादी सरकार चल रही है, जो भी उस सरकार को उखाड़ फेंकने आता है उसका स्वागत है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू, टीएमसी जिलाध्यक्ष सह विधायक विधान उपाध्याय, आइएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, असित सिंह, बर्नपुर में जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, पूर्णेंदु चौधरी, बबीता दास, सोहराब अली आदि शामिल थे। 

वहीं शाम में सायोनी घोष जीटी रोड स्थित टीएमसी कार्यालय में आई। जहां प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि सोमवार को वह आसनसोल और दुर्गापुर में अलग-अलग कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।

২০২৪ এ আরো বড় খেলা হবে, ত্রিপুরাতে একা লড়ে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় জিতবে, সভা থেকে ঘোষণা সায়নী ঘোষের 

Leave a Reply