Asansol Stampede 4 और हिरासत में ! जितेन्द्र ने ट्वीट कर पुलिस पर साधा निशाना
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol Stampede 4 और गिरफ्तार, जितेन्द्र ने ट्वीट कर पुलिस पर साधा निशाना. आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत आरके डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में छह लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पूरी होने के बाद वह लोग अगली सुनवाई तक आसनसोल जेल में बंद है। इसी बीच कल रात पुलिस ने छापेमारी कर चार और लोगों को हिरासत में लिया है।











गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शनिवार एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि लॉकडाउन के समय आसनसोल के रेलपार निवासियों की सेवा करने वाले लोगों के साथ आज पुलिस आतंकवादियों की तरह बर्ताव कर रही है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के समय भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की थी। उनको कंबल वितरण हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस उनके साथ आतंकवादियों की तरह आचरण कर रही है। उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता सब देख रही है और उचित समय पर इसका उचित जवाब देगी।


आपको बता दें कि 14 दिसंबर को आसनसोल के रेलपार इलाके केआर के डंगाल में शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 3 की मौत हो गई थी। जिनमें एक 12 साल की किशोरी भी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा 6 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था और चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज किया गया था।
- আসানসোলে খুন হওয়া দলের কর্মীর বাড়িতে অধীর চৌধুরী ভোট পরবর্তী হিংসা নিয়ে তৃণমূলকে আক্রমণ
- তীব্র গরমের মাঝে স্বস্তির ছোঁয়া আসানসোল শিল্পাঞ্চলে আচমকা ঝোড়ো হাওয়ার সঙ্গে শিলাবৃষ্টি
- কুলটিতে উত্তেজনা আম পাড়তে যাওয়া নাবালিকাকে যৌন হেনস্তার অভিযোগ, ধৃত সিআইএসএফ জওয়ান
- অন্ডালে চাঞ্চল্য পুকুর থেকে নিখোঁজ যুবকের মৃতদেহ উদ্ধার, এলাকায় চাঞ্চল্য
- Asansol: इम्बेसत सानिया कमाल ने रचा इतिहास, Jodhpur Police University में किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल

