ASANSOL

आसनसोल कोर्ट में आज दुष्कर्मी को सजा

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर) आसनसोल : आसनसोल अदालत ने आसनसोल उत्तर थानांतर्गत चांदमारी निवासी 47 वर्षीय किरण हाजरा को 13 साल की नाबालिक से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी ठहराया। आज दोषी को सजा सुनायी जायेगी। सोमवार को मामले के लोक अभियोजक तापस उकील ने कहा कि 21 दिसंबर 2018 को किरण हाजरा नाबालिग के घर में उस समय घुसा जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। दोषी व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर उसे पकड़ लिया।

इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसने पहले भी कई बार घर से दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसे डराया और धमकाया कि उसने कहीं भी इसकी सूचना दी तो उसे चाकू से मार दिया जाएगा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद किरण जेल में था। कोरोना संकट के कारण उसे घर भेज दिया गया था। इस मामले में 10 लोगों की गवाही हुई थी। अदालत ने सभी सबूतों के आधार पर किरण हाजरा को दोषी पाया और आज उसको सजा सुनाई जाएगी।

CIL BONUS : पर फैसला 4 को, यूनियनों ने मांगा 1 लाख

CBI ने जयदेव को 4, नीरोद, गुरुपद, नारायण को 7 दिन की रिमांड पर लिया, उगलवायेगी किस-किस को जाता पैसा था, ढूंढेगी लाला का सुराग

Leave a Reply