Assembly Election Result 2022 : पंजाब में AAP की सुनामी , UP में बीजेपी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड और मणिपुर में भी खिला कमल, गोवा में भी सरकार के करीब
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : Assembly Election Result 2022 : पांच राज्यों में तीन राज्यों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Results) , उत्तराखंड( Uttarakhand ) और मणिपुर ( Manipur ) में बीजेपी ( BJP) की सरकार बननी तय है। वहीं गोवा में भी भाजपा जादुई आंकड़े के करीब है। आप की सुनामी में पंजाब में अन्य दल तिनकों की तरह उड़ गये हैं। आप की आंधी में सीएम चन्नी, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू भी धूल फांक गये। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव हार गये। लेकिन यूपी में योगी आदित्यनाथ एक लाख से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश में तीन दशक के बाद पहली बार हुआ कि किसी राजनीतिक दल को दोबारा सत्ता मिली है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने कड़ी टक्कर दी है । वहीं गोवा के सीएम प्रमोद सावंत हारते-हारते जीत गये।














| STATE | Total Seats | BJP | SP | CONGRESS | AAP | BSP | TMC+ | OTH | SAD |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Uttar Pradesh | 403 | 269 | 129 | 02 | 01 | 02 | |||
| UTTARAKHAND | 70 | 48 | 18 | 04 | |||||
| GOA | 40 | 20 | 12 | 02 | 02 | 02 | |||
| PUNJAB | 117 | 02 | 18 | 92 | 01 | 04 | |||
| MANIPUR | 60 | 32 | 04 | 24 |
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। प्राथमिक रूझानों में पंजाब में आप की सरकार बनती दिख रही है। आप प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब में सत्ता में आ सकती है। पहले दो घंटों में ही आप 80 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। वहीं यूपी में फिर से भाजपा को बढ़त दिख रही है। पहले दो घंटे में 200 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी को भी लाभ हुआ है, वह 80 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। उत्तराखंड में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। मणिपुर में भी भाजपा बढ़त की ओर है। गोवा में कांटे की टक्कर है। टीएमसी गठबंधन को पांच सीटों पर बढ़त है।
कई दिग्गज चल रहे हैं पीछे
पंजाब के सीएम चन्नी अपने दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। चर्चित कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से तीसरे स्थान पर हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के भी पीछे चलने की खबर है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी पीछे चल रहे हैं।
Assembly Election Result 2022 Trends


