ASANSOL

कोरोना ने फिर ली 4 की जान

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिले में बीते 24 घंटे के दौरान फिर 4 संक्रमितों की मौत हो गई। यानि 48 घंटे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन राहत की बात यह है कि बीते करीब दो -तीन सप्ताह में पहली बार सक्रिय संक्रमितों की संख्या की तुलना स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है।

जिले में कुल 850 संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 32,776 पहुंच गई है। वहीं 868 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 25,640 पहुंच गई है। वहीं सक्रिय संक्रमितों की संख्या 6930 हुई है। जबकि मृतकों  की संख्या 206 हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कुछ हिस्सों में लोग जारूकता के बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। 

Leave a Reply