ASANSOL

Asansol – Varanasi ट्रेन 9 दिन रहेगी रद, पढ़ें अन्य ट्रेनों पर क्या होगा असर

22 से 24 तक रहेगी दो जोड़ी आसनसोल- बर्द्धमान मेमू

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Train Regulations ) आसनसोल से गुजरनेवाली कई ट्रेनें धनबाद मंडल में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक और एनआई कार्य के कारण प्रभावित होंगी। आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन नौ दिन रद रहेगी। वहीं अंडाल में यार्ड रिमॉडलिंग के कारण 22 से 24 नवंबर तक आसनसोल-बर्द्धमान के बीच दो जोड़ी मेमू रद रहेगी। जबकि वनांचल एक्सप्रेस अंडाल-दुर्गापुर होकर चलेगी। साथ ही अंडाल-सैंथिया मेमू का परिचालन काजोड़ाग्राम तक ही होगा। वहीं लोगों की मांग है कि आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर को रद करने के बजाय कम से कम धनबाद तक चलाया जाये। क्योंकि रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन से रोजाना यातायात करते हैं।

ई.आई. चालू करने के सिलसिले में, दिनांक 18.11.2022 से 03.12. 2022 तक कोडरमा स्टेशन में 11 दिन प्री-एनआई, 01 दिन एनआई और 04 दिन पोस्ट – एनआई कार्य तथा अप एवं डाउन लाइन पर धनबाद मंडल में हिरोडीह – कोडरमा और सरमाटांड़- हिरोडीह स्टेशनों के बीच फीडर ब्रिज में 05 घंटे के लिए 06 दिन (दिनांक 19.11.2022, 21.11.2022, 26.11.2022, 29.11.2022, 03.12.202205.12.2022) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक की आवश्यकता पड़ेगी। फलस्वरूप, ट्रेन के आवागमन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है: • ट्रेनों की रद्दगी: 13553 / 13554 आसनसोल- वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (यात्रा शुरू दिनांक 19.11.2022, 20.11.2022, 25.11.2022, 26.11.2022, 27.11.2022, 29.11.2022, 30.11.2022, 01.12.2022 और 03.12.2022 = 9 ट्रिप) •

 ट्रेनों का पुनःनिर्धारण:(i) 13167 कोलकाता – आगरा कैंट. साप्ताहिक एक्सप्रेस (यात्रा शुरू दिनांक 24.11.2022) कोलकाता से 1 घंटे के लिए पुनः निर्धारित की जाएगी। (ii) 12357 कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस ( यात्रा शुरू दिनांक 26.11.2022) कोलकाता से 30 मिनट के लिए पुनः निर्धारित की जाएगी और (यात्रा शुरू दिनांक 29.11.2022 ) कोलकाता से 1 घंटे के लिए पुनः निर्धारित की जाएगी

ट्रेन का मार्ग परिवर्तन: 12371 हावड़ा- बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (यात्रा शुरू दिनांक 21.11.2022 और 05.12.2022) आसनसोल-प्रधानखुंटा- मानपुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय के बदले आसनसोल-झाझा- पटना- पं. दीन दयाल उपाध्याय होकर मार्ग परिवर्तित करेगी। वहीं चोपान के यात्रियों एवं क्रू चेंजिंग के लिए मार्ग परिवर्तन करने वाली सभी कोचिंग ट्रेनें ओबरा में 05 मिनट के लिए रुकेंगी।

वहीं आसनसोल मंडल के अंडाल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते, पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक की आवश्यकता होगी। इसके परिणामस्वरूप, ट्रेनों के आवागमन में निम्नलिखित व्यवस्था की गई है : • एमईएमयू ट्रेनों की रद्दगी(22.11.2022 से 24.11.2022तक):(i) 03513 और 03515 बर्द्धमान-आसनसोल एमईएमयू पैसेंजर स्पेशल (बर्द्धमान से प्रस्थान का समय क्रमशः सुबह 9.50 बजे और दोपहर 12.00 बजे)। (ii) 03518 और 03520 आसनसोल-बर्द्धमान एमईएमयू पैसेंजर स्पेशल ( आसनसोल से प्रस्थान का समय क्रमशः दोपहर 12.50 बजे और दोपहर 2.05 बजे) •

संक्षिप्त यात्रा समाप्त : 03580 सैंथिया – अंडालएमईएमयू दिनांक 18.11.2022 से 29.11.2022 तक काजोराग्राम में यात्रा समाप्त करेगी • ट्रेन का मार्ग परिवर्तन:13179/13180 सियालदह-सिउड़ी एमईएमयू एक्सप्रेस (18.11.202229.11.2022 तक यात्रा शुरू करने वाली) बर्द्धमान- बोलपुर शांतिनिकेतन-सैंथिया – सिउड़ी होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी •

ट्रेनों का विस्तार : (i) 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस (18.11.2022 से 20.11.2022 तक यात्रा शुरू करने वाली) अंडाल-दुर्गापुर होकर चलेगी। (ii) 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (18.11.2022 से 21.11.2022 तक यात्रा शुरू करने वाली) दुर्गापुर-अंडाल होकर चलेगी।

Leave a Reply