Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Asansol से रूणाकूड़ाघाट तक की सड़क के बहुरेंगे दिन, खर्च होंगे 30 करोड़

DUMKA आने जाने में भी होगी सुविधा

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol से रूणाकूड़ाघाट तक की सड़क के बहुरेंगे दिन, खर्च होंगे 30 करोड़ । आसनसोल के जुबली जंक्शन से पनुरिया बाजार होते हुए रूणाकूड़ाघाट तक सड़क की हालत कई दिनों से खराब थी, आज आधिकारिक तौर पर रिबन काटकर और नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया, उम्मीद है कि छह महीने के भीतर काम लगभग पूरा हो जाएगा! इस सड़क के बनने से दुमका आने जाने वालों को भी काफी सुविधा होगी।

बाराबनी विधायक व आसनसोल निगम महापौर बिधान उपाध्याय, बाराबनी सामुदायिक विकास पदाधिकारी सौमित्र प्रतिम प्रधान, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद सदस्य असित सिंह, बाराबनी थानाधिकारी मनोरंजन मंडल, पनुरिया हट्टतला में कार्यक्रम हुआ!


आसनसोल निगम के मेयर व बरबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने जहां आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ की वहीं कहा सभी के चेहरे पर एक ही सवाल या डर था कि चुनाव के बाद एमपी साहब मिलेंगे या नहीं, लेकिन एमपी साहब महीने में दो बार आते हैं, वह अभी भी आसनसोल में हैं और कल आसनसोल में उनका कार्यक्रम है.हां, उस कार्यक्रम में पति पत्नी और मैं का कार्यक्रम हो रहा है, यह कार्यक्रम आसनसोल के रवींद्र भवन में होगा, मैंने सांसद से चितरंजन के लिए बात की है, कॉलेज के लिए लगभग पचास लाख रुपये देने को कहा है.!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *