ASANSOL

Asansol-Durgapur के 5 पर्यटकों की मौत, उत्तराखंड में हुए हादसे के शिकार

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol-Durgapur के 5 पर्यटकों की मौत, उत्तराखंड में हुए हादसे के शिकार। उत्तराखंड में शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों भ्रमण के लिए गये पर्यटकों का एक समूह हादसे का शिकार हो गया. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में रानीगंज के दो, दुर्गापुर के दो तथा आसनसोल की एक महिला है. 1-किशोर घटक (59) पुत्र पार्वती चंद्र निवासी सियासोल, रानीगंज, 2-सालोनी चक्रवर्ती (55) आसनसोल, 3-सुब्रतो भट्टाचार्य (61)  दुर्गापुर स्टील प्लांट,4-चंदनाखान (64) निवासी टीडीबी कॉलेज कैंपस रानीगंज, आसनसोल।5-रूना भट्टाचार्य (56) दुर्गापुर स्टील वर्धमान पश्चिम बंगाल हैं। वहीं करीब सात लोग घायल है.

5 पर्यटकों की मौत

मुनस्यारी घूमकर कौसानी लौट रहे थे. , तभी पर्यटकों से भरे वाहन हादसे का शिकार हो गए। शामा के पास फरसाली के बेटोप नाले में पहला वाहन पलट गया, इसके बाद दूसरा वाहन उससे टकरा गया। दुर्घटना में पांच  पर्यटकों की मौत हो गई है। दो पर्यटक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जबकि 15 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से सात घायलों का कापकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत है। 

Leave a Reply