Jitendra Tiwari को Kolkata ले आई पुलिस, Asansol के लिए रवाना
बंगाल मिरर, एस सिंह : JitendraTiwari को Kolkata ले आई पुलिस, Asansol के लिए रवाना। आसनसोल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ मामले में नोएडा से गिरफ्तार आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कोलकाता लेकर रात को पहुंची। वहां से लेकर पुलिस उन्हें आसनसोल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि जितेन्द्र तिवारी खुद संदेश भेजकर गिरफ्तारी की पुष्टि की।









कहा जा रहा था कि दिल्ली में उनकी गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस और बंगाल पुलिस के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस ने उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार किया था। वहां से गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें दिल्ली ले गई। फिर फ्लाइट से कोलकाता लेकर आई। एयरपोर्ट के बाहर जितेन्द्र तिवारी अपनी बेटी से बात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बात करने नहीं दिया। वह उन्हें वाहन में लेकर आसनसोल के लिए रवाना हो गई। रविवार को उन्हें आसनसोल कोर्ट में पेश किया जायेगा।




- Asansol के उद्योगपति व समाजसेवी बिनोद केडिया के निधन पर शोक
- Asansol Genexx बैंक कर्मी के फ्लैट में आग, पहुंचे विधायक
- নির্মল বায়ু সমীক্ষা ২০২৬ বাংলার প্রধান শহরগুলির র্যাঙ্কিংয়ে উল্লেখযোগ্য পতন, ২৩ তম স্থানে নামল আসানসোল
- আন্তর্জাতিক যোগা মঞ্চে উজ্জ্বল অন্ডালের চার কন্যা
- सर्कस के तंबू में कर्मी का फंदे से लटका शव बरामद, उखड़ा में सनसनी

