ASANSOL

Asansol Stampede 2 गिरफ्तार, पुलिस ने लिया रिमांड पर

बंगाल मिरर,  आसनसोल  : Asansol Stampede 2 और गिरफ्ता। आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत आरके डंगाल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में छह लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पूरी होने के बाद वह लोग अगली सुनवाई तक आसनसोल जेल में बंद है। इसी बीच परसों रात पुलिस ने छापेमारी कर चार और लोगों को हिरासत में  लिया  था । पुलिस ने इसमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये राहुल पासवान और बिकास गुप्ता को आज कोर्ट में चालान किया गया। जहां सेे पुलिस ने उन्हें आठ जिनों की रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि इस गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शनिवार एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि लॉकडाउन के समय आसनसोल के रेलपार निवासियों की सेवा करने वाले लोगों के साथ आज पुलिस आतंकवादियों की तरह बर्ताव कर रही है। जितेंद्र तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन के समय भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की थी। उनको कंबल वितरण हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस उनके साथ आतंकवादियों की तरह आचरण कर रही है। उन्होंने कहा कि आसनसोल की जनता सब देख रही है और उचित समय पर इसका उचित जवाब देगी।

आपको बता दें कि 14 दिसंबर को आसनसोल के रेलपार इलाके केआर के डंगाल में शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 3 की मौत हो गई थी। जिनमें एक 12 साल की किशोरी भी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा 6 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था और चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले में पहले से गिरफ्तार छह लोग फिलहाल आसनसोल जेल में बंद है। मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *