Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

ACB ने पुलिस अधिकारी को लिया हिरासत में, वेरीफिकेशन के नाम पर रिश्वत का आरोप

बंगाल मिरर, एस सिंह, क्राइम रिपोर्टर: भ्रष्टाचार के आरोप में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के स्पेशल ब्रांच से एक पुलिस अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(ACB) ने हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पासपोर्ट वेरीफिकेशन के नाम पर रिश्वत लेने की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को की गई थी इस शिकायत के आधार पर कोलकाता से एसीबी की टीम ने छापेमारी की सुबह से ही स्पेशल ब्रांच में जांच चल रही थी।

घंटों जांच और पूछताछ के बाद एसीबी आरोपित पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर कोलकाता ले गई बताया जाता है कि कल उन्हें कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर के किसी भी अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार किया है कोलकाता के एसीबी कार्यालय से संपर्क करने पर उनलोगों ने कार्रवाई की पुष्टि की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *