ASANSOL

कौन-कौन है प्रशासक सदस्य की दौड़ में, 3 अनार 98 बीमार

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के प्रशासक बोर्ड में सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। इसके बाद से 3 अनार 98 बीमार वाली हालत हो चली है। अब फिलहाल 3 ही सदस्य बढ़ाने की सूचना आ रही है। वहीं पूर्व पार्षदों की संख्या 98 है।  यह खबर मिलने के बाद विभिन्न इलाके के पूर्व पार्षद अपनी-अपनी सेटिंग में भिड़ गये हैं। वह लोग सदस्य का पद पाने के लिए नेताओं के चक्कर काट रहे है।

AMC Head office File photo

सूत्रों के अनुसार सदस्यों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 की जा सकती है। इसमें बर्नपुर अंचल से लखन ठाकुर, नरगिस बानो और बिनोद यादव रेस में है। इसके अलावा बर्नपुर के एक समाजसेवी का नाम भी इस सूची में है।

वहीं कुल्टी से तबस्सुम आरा, बेबी बाउरी, संजय नोनिया या फिर किसी अन्य राजनैतिक व्यक्ति को सदस्य को रूप में शामिल किये जाने की संभावना है।

इसके अलावा आसनसोल से अनिमेष दास, कल्याण दासगुप्ता, जामुड़िया से शेख शानदार, रामचंद्र नोनिया, उषा पासवान, रानीगंज से संगीता शारदा में से किसी को सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि नगरनिगम के प्रशासक बोर्ड सदस्यों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 की जाएगी। इसके लिए राज्य नेतृत्व ने विभिन्न नेताओं से सुझाव लिए है, बहुत जल्द ही इसे लेकर फैसला हो सकता है।

Leave a Reply