तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ ने स्थापना दिवस पर बांटी मिठाई
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस द्वारा जैसे प्रदेश के विभिन्न अंचलों में तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। आसनसोल शिल्पांचल में भी तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाया गया । वही आज द्वितीय दिन तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष सिंटूभुईयां के नेतृत्व में कल्ला बायपास में आते-जाते मुसाफिरों को , ट्राफिक पुलिस, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं अन्य आसपास के पाड़ा- मोहल्ला में मिठाई वितरण किया गया ।









टीएमसी हिन्दी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिंटूभुईयां ने कहा कि एकमात्र ममता बनर्जी की सरकार है जो सभी जाति, सभी धर्म ,सभी भाषा के लोगों के साथ सभी की उन्नति प्रगति की बात करती है। यह सत्यता उनकी विभिन्न योजनाओं में नजर आता है। तृणमूल कांग्रेस सरकार सभी जाति ,सभी धर्म के लिए एक समान कार्य करती है आज पश्चिम बंगाल के चौतरफा विकास इसी के कारण हो रहा है । मौके पर स्थानीय लोगों ने सभापति को सम्मानित किया और धन्यवाद दिया । माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी जाति, सभी भाषी एवं धर्मों को मानने वालों के लिए संगठन बनाकर एक प्लेटफार्म से अपनी समस्याओं को पार्टी के आलाकमान और हमारे मुख्यमंत्री तक पहुंच सके ऐसा मार्ग हमारे प्रदेश वासियों को उपलब्ध है ऐसी उदारता अन्य पार्टियों में नहीं देखा जाता है।




- पूजा से ठीक पहले सौ से अधिक महिलाओं की जमा पूंजी लेकर फरार! दुर्गापुर में धोखाधड़ी का आरोप
- পুজোর মুখে শতাধিক মহিলার জমানো টাকা নিয়ে উধাও! দুর্গাপুরে প্রতারণার অভিযোগ
- আসানসোলে ১৯ জাতীয় সড়কে সশস্ত্র দুষ্কৃতিদের দৌরাত্ম, ছিনতাইয়ে বাধা পেয়ে গুলি চালানোর অভিযোগ, জখম যুবক
- Asansol : एनएच-19 पर DPS के पास फायरिंग, नाइट ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को मारी दो गोलियां
- West Bengal Congress 35 जिला अध्यक्षों की घोषणा, पश्चिम बर्धमान की कमान हरजीत सिंह को


