ASANSOLKULTI-BARAKAR

स्वास्थ्य केन्द्र में लैब, शौचालय का शिलान्यास, विवाद

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- आसनसोल नगर निगम के वार्ड 18 अंतर्गत सीतारामपुर कुमहारडिहा स्वास्थ्य केंद्र में नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय द्वारा एक शौचालय और एक जांच केंद्र के लिए भवन निर्माण का नीव रखा गया। मौके पर मुख्य रूप से डिप्टी मेयर वसीमुउल हक, एम एम आई सी हेल्थ देवेंदू भगत, एम एम आई सी इंद्रानी मिश्रा, पार्षद जाकिर हुसैन, कुल्टी बोरो के स्वास्थ्य अधिकारी दीपक भट्टाचार्य, सहित स्वास्थ्य कर्मी गण उपस्थित रहे। वहीं स्थानीय भाजपा  पार्षद अमित तुलस्यान ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में आयोजन हुआ लेकिन उन्हें ही जानकारी नहीं दी गई।

श्री उपाध्याय ने कहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा यह हमेशा प्रयास रहा है कि हमारी सरकार  सभी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगो को प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराए।  कि वहां की आम लोगों का इलाज पास के ही स्वास्थ्य केंद्र में हो सके। जिसके लिए आज निगम द्वारा सीतारामपुर स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक खून, पेशाब जांच के लिए जांच घर बनाने का कार्य का नीव रखा गया। यह अस्पताल जो की आसपास के 4 से 5 वर्ड के आबादी का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है उसमें जांच केंद्र के लिए भवन निर्माण का न्यू रखा गया। 

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल काफी पुराना है और इस अस्पताल में डिलीवरी से लेकर टीवी तक का इलाज किया जाता था। परंतु 34 वर्षों के शासनकाल में वामपंथ द्वारा अस्पताल के प्राया सभि यूनिट को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण लोगों को आसनसोल जाना पड़ता है हमारी चेष्टा रहें गा की ।अस्पताल में फिर से इन सब हो का इलाज हो और स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक सेवा प्रदान हो। वही श्री उपाध्याय द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अस्पताल के बारे में चर्चा की।

वार्ड संख्या 18 के भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान ने निगम प्रशासन पर उनके वार्ड में विकास कार्यों में उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र में प्रयोगशाला कक्ष और शौचालय का शिलान्यास किया गया। जिसके लिए राशि 15 वें वित्त आयोग से केंद्र सरकार ने दी। वहीं जहां की जनता ने अपने वोट से भाजपा के पार्षद को चुना है, उस जनता के जनादेश का अपमान कर मेयर साहब ने शिलान्यास किया और तस्वीरें ली, यह देखकर अच्छा लगा। गौरतलब है कि इसके पहले वार्ड संख्या 27 में शिलान्यास को लेकर विवाद हुआ था। जहां एक ही काम को एक बार भाजपा पार्षद तो दूसरी बार मेयर ने शिलान्यास किया था।

Leave a Reply