Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

मामूली विवाद में फायरिंग का आरोप, तनाव

बंगाल मिरर, कुल्टी :  कुल्टी के शीतलपुर इलाके में पड़ोसियों के बीच विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है कि पिंटू शर्मा नामक एक व्यक्ति के पिता पर दो राउंड फायर करने का आरोप लगाया जा रहा है घटना के बारे में पता चला है कि राजकुमारी देवी नामक एक महिला अपने घर के सामने धुले हुए कपड़े पसार रही थी वहीं पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी जो किसी पिंटू शर्मा नामक व्यक्ति की है पिंटू शर्मा ने राजकुमारी देवी से कहा कि उन्होंने जो कपड़े पसारे हैं उसे पानी उनके मोटरसाइकिल पर गिर रहा है जब राजकुमारी देवी ने कहा कि पानी नहीं गिर रहा है इस पर विवाद हो गया।

आरोप है उन्होंने राजकुमारी देवी के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया इसके बाद जब राजकुमारी देवी के पति कालीचरण राम वहां आए तो उनके साथ भी झगड़ा होने लगा आप है कि इसके बाद पिंटू शर्मा और उनके पिता दोनों ने डंडों से राजकुमारी देवी और उनके पति कालीचरण राम की पिटाई कर दी इतना ही नहीं आप यह भी लगाया जा रहा है कि पिंटू शर्मा के पिता ने बंदूक से दो राउंड गोलियां भी चलाएं राजकुमारी देवी ने बताया कि वह लोग आज बाल बाल बच गए वरना पिंटू शर्मा और उनके पिता ने उनको करने की ठान ली थी वही एक तस्वीर भी वायरल हो रहा है जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथ में तमंचा लिए देखा जा सकता है।  घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।(उस वायरल तस्वीर की पुष्टि बंगाल मिरर नहीं करता है )

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *