ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जयंती पर याद किये गये कविगुरु, शिल्पांचल में दी गई श्रद्धांजलि

बंगाल मिरर, सौरदीप्त सेनगुप्ता, आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई।  आसनसोल नगर निगम की ओर से बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन के सामने कविगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वही रवींद्र भवन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर नगर निगम प्रशासक अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बीते दिन विधानसभा चुनाव कोविड-19 की परिस्थिति में पार हुआ। मनुष्य उसी महामारी में अपना जीवन यापन किया। आज वर्तमान समय में संस्कृति कहां पहुंच गया है। आज की परिस्थिति में जीवन में प्रयोजन है रवींद्रनाथ ठाकुर को याद करना।

प्रशासक बोर्ड के सदस्य अभिजीत घटक ने कहा कि प्रत्येक बंगाली के लिए आज दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है। प्रत्येक वर्ष रवींद्रनाथ ठाकुर की जयंती निगम की ओर से धूमधाम से मनाया जाता है मगर कोविड-19 के कारण बीते वर्ष एवं इस वर्ष बड़े आकार में पालन नहीं किया जा रहा है। सिर्फ माल्यार्पण कर उनकी जयंती सादगी से पालन की गई। कवि गुरु के संबंध में जितना बोला जाएगा। वह कम है। वह सिर्फ बंगाल में नहीं पूरे विश्व विख्यात कवि हैं।

 इस मौके पर पूर्व पार्षद श्रावणी मंडल, बीसी कॉलेज के प्राचार्य डा. फाल्गुनी मुखर्जी, निगम के ओएस वीरेंद्र नाथ अधिकारी, कल्लोल राय सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं रानीगंज में बोर्ड सदस्य पूर्णशशि राय के नेतृत्व मेंस माल्यार्पण किया गया। जामुड़िया में विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में माल्यदान किया गया। 

Leave a Reply