ASANSOL

SAIL WAGE REVISION LATEST UPDATE अधिकारियों का बेसिक 30 हजार से 3.70 लाख तक, 39 महीने का एरियर नहीं मिलेगा

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : (SAIL WAGE REVISION LATEST UPDATE) अधिकारियों का बेसिक 30 हजार से 3.70 लाख तक, 39 महीने का एरियर नहीं मिलेगा। 58 महीने से लंबित वेतन समझौता को लेकर इस्पात मंत्रालय से मंजूरी के बाद निर्देश जारी होने के साथ ही सेल प्रबंधन ने अधिकारियों के वेतनमान और भत्तों को लेकर निर्देश जारी कर दिया। जिसके बाद नये वेतन मान में अधिकारियों के पे स्केल ई0 से चेयरमैन तक न्यूनतम पे स्केल 30 हजार से शुरू तथा अधिकतम 3 लाख 70 हजार बेसिक के साथ है।


SAIL WAGE REVISION LATEST UPDATE वहीं इस निर्देश में स्पष्ट लिखा है कि 39 महीने का एरियर का भुगतान नहीं होगा। हालांकि अधिकारियों को एक अप्रैल 2020 से अब तक का एरियर बढ़े हुए अतिरिक्त वेतन एवं भत्तों के साथ मिला है। जिसके बाद एक-एक अधिकारी के खाते में न्यूनतम पौने 3 लाख की राशि आई है। वहीं 50000-160000 बेसिक पर ज्वाइन करनेवाले मैनेजमेंट ट्रेनी एक साल के ट्रेनिंग के बाद 60000-180000 ग्रेड पे में आ जायेंगे।


SAIL WAGE REVISION LATEST UPDATE अधिकारियों को एक्स, वाई और जेड क्लास की सिटी में क्रमश: 24, 16 और 8 फीसदी की दर से एचआरए मिलेगा। यह रिवाइज्ड बेसिक के आधार पर मिलेगा। वहीं डीए 25 फीसदी या 50 फीसदी तक बढ़ने पर भत्तों के दर में भी वृद्धि होगी। वहीं 35 फीसदी पर्क्स मिलेगा। 

SAIL WAGE REVISION LATEST UPDATE

SAIL PAY REVISION LATEST NEWS ऑर्डर जारी, क्रेडिट होने लगा एरियर, कर्मियों की शुरूआत हजारों में, अधिकारियों की लाखों में

SAIL NEWS PAY REVISION UPDATE : अधिकारियों और कर्मियों की इंतजार की घड़ियां खत्म, एरियर भुगतान जल्द

Leave a Reply