NewsRANIGANJ-JAMURIAWest Bengalधर्म-अध्यात्म

फिर से हो रही Durgapuja

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया : जामुड़िया के मदनतोड़ इलाके में दुर्गापूजा संपन्न होने के बाद फिर से दुर्गापूजा (Durgapuja) की शुरुआत हुयी। मदनतोड़ के राय एवं मुखोपाध्याय परिवार की पूजा के दौरान अष्टमी की पूजा में दोष होने के कारण मंगलवार से यहां फिर से दुर्गापूजा शुरू की गयी। मंगलवार को सप्तमी पालन किया गया। बुधवार को अष्टमी की पूजा की गयी। वहीं नवमी एवं दशमी के बाद मां दुर्गा को विदाई दी जायेगी।

उक्त परिवार के एक सदस्य का कहना है कि मां दुर्गा ने स्वयं निर्देश दिया है कि दोष मुक्त पूजा करने के लिए फिर से पूजा का आयोजन करे। इसलिए वह लोग दोबारा दुर्गापूजा का आयोजन कर रहे हैं। राय व मुखोपाध्याय के लोगों ने कहा कि यहां बीते 350 वर्ष से पूजा आयोजित हो रही है। यहां पंचमुक्ति आसन है। अतीत में यहां अलौकिक घटनायें भी हुयी है। लेकिन इस तरह पहली बार यहां दोबारा दुर्गापूजा का आयोजन हो रहा है। पंचांग के अनुसार सोमवार को दशमी पर पूजा के बाद नवपत्रिका का विसर्जन किया गया था। शाम में प्रतिमा विसर्जन किया गया।

इस दौरान परिवार का ही सदस्य राजू मुखोपाध्याय तबीयत बिगड़ने पर घर लौट आया। इस दौरान रास्ते में वह अजीब हरकतें कर रहा था। घर आकर वह पंचमुक्ति आसन पर बैठा और कहने लगा कि अष्टमी को जो पूजा की गयी थी, उसमें दोष था। उसके प्रसाद में त्रुटि थी। इसलिए फिर से पूजा का आयोजन करे। जिसके बाद वहां दोबारा पूजा का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply