ASANSOL

हाई प्रोफाइल कैदियों से भरे Asansol विशेष सुधारगृह में मचा हंगामा, 3 मोबाइल, कैदियों ने की थी भूख हड़ताल

बंगाल मिरर, एस सिंह(क्राइम रिपोर्टर) आसनसोल : हाई प्रोफाइल कैदियों से भरे Asansol विशेष सुधारगृह में मचा हंगामा, 3 मोबाइल मिलने की सूचना, कैदियों ने की थी भूख हड़ताल। आसनसोल विशेष सुधारगृह में चलाये गये विशेष जांच अभियान के दौरान तीन मोबाइल जाने की सूचना मिली है। वहीं कैदियों के परिजनों ने इस दौरान अधिकारी पर कैदी से मारपीट का आरोप भी लगाया। जिसके बाद करीब चार सौ कैदी भूख हड़ताल करने लगे थे । लेकिन कल दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई।

Asansol विशेष सुधारगृह
file photo

 एसडीओ अभिज्ञान पांजा ने कहा कि क्या घटना हुई थी इसकी जांच की जा रही है। कैदियों ने दोपहर बाद भोजन खाया। जिसके बाद स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि इस समय आसनसोल विशेष सुधारगृह में गौ तस्करी का सरगना इनामुल, कोयला तस्करी मामले में नारायण नंदा, गुरुपद माजी, नीरोद बरण मंडल और जयदेव मंडल बंद है। वहीं कई शातिर अपराधी भी यहां है। यहां मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया है। 

SAIL Wage Revision : NJCS बैठक आज, इंतजार होगा खत्म या फिर नई तारीख टिकी नजर

Leave a Reply