ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया की जीत के नायक अभिजीत घटक, विधायक हरेराम सिंह सम्मानित

बंगाल मिरर, सोनू, जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा के विधायक हरेराम सिंह और जामुड़िया में जीत के नायक रहे अभिजीत घटक को जामुड़िया के बेड़ेला गांव में सम्मानित किया गया। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में टीएमसी कार्यकर्ताओं  ने दोनों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक हरेराम सिंह एवं अभिजीत घटक ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास एवं मेहनत से ही यह सफलता मिली है। हमें एकजुट होकर मां,माटी,मानुष के लिए काम करना है। चार दशक में पहली बार यहां टीएमसी का विधायक निर्वाचित हुआ। इसकी खुशी सभी को है। लेकिन कोरोना संकट के कारण सरकारी निर्देशों को ध्यान में रखकर ही कोई भी आयोजन करें। संकट के समय में जरूरतमंदों की मदद करें। 

Leave a Reply