Sunday, July 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Raniganj से गायब दो नाबालिग अहमदाबाद से बरामद

बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज फांड़ी के आईसी मानव घोष के  नेतृत्व में पुलिस ने बीते कुछ दिनों पहले रानीशायर क्षेत्र से घर छोड़कर चली गई दो लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद किया। दो लड़कियां घर से यह बोलकर निकली थी कि अपने स्कूल में फॉर्म भरने जा रही है। लेकिन उसके बाद उनका कोई अता पता नहीं था। उन्होंने ही किसी के मार्फत घर में यह खबर भिजवाई थी कि वह लोग हरियाणा जा रही है।

 जिसके बाद दोनों लड़कियों के परिवारों ने रानीगंज फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आईसी मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन शुरू की और 4 दिनों के अंदर दोनों ही लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद कर लिया। 

स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस तरह से मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने महज 4 दिनों के अंदर दोनों लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद कर लिया यह सराहनीय है। इससे साबित होता है कि यहां की पुलिस कितनी सक्रिय है और लोगों की सुरक्षा में कितनी तत्पर है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *