ASANSOL-BURNPUR

बालू वाहन से मृत टीएमसी कार्यकर्ताओं के परिजनों से धोखा,  चेक का भुगतान रुकवाया, आक्रोश

बंगाल मिरर, एस सिंह : बालू लदे वाहनों के धक्के से जान गंवाने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं के आश्रितों को भी अब धोखा दिया जा रहा है। बर्नपुर के जिन दो युवा कार्यकर्ताओं की मौत हुई थी, उन्हें मुआवजा के तौर पर बालू कंपनी द्वारा दी गई राशि का चेक उनके आश्रितों के खाते में क्रेडिट नहीं हुआ । क्योंकि बालू कंपनी ने उन चेकों को स्टॉप करवा दिया है।इसके बाद से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

हादसे में मृत बिट्टू सिंह और विदेश देवघरिया के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा दिये गये चेक को जब उनलोगों ने बैंक में जमा किया तो राशि जमा नहीं हुई और चेक लौटा दिया। जिसमें कारण बताया गया कि चेक जारी करनेवाले ने भुगतान रोक दिया। इसके बाद से इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं अब लोगों को आशंका है कि डामरा में मृत गरीबन धारी का चेक का क्या होगा।

टीएमसी पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि वह एक साल से इस कंपनी की भूमिका लेकर सवाल उठाते आये हैं। इस कंपनी द्वारा अमानविक कार्य किया गया है। दो जान चली गई, दोनों के दो-दो बच्चे हैं, जिनलोगों ने ऐसा किया वह कभी अच्छे नहीं हो सकते है। इसे लेकर परिजनों द्वारा मामला किया जा रहा है।

Leave a Reply