Raju Jha Murder : Raniganj के कोयला कारोबारी का करीबी गिरफ्तार !
बंगाल मिरर, एस सिंह : Raju Jha Murder : Raniganj के कोयला कारोबारी का करीबी गिरफ्तार ! कोयला एवं होटल कारोबारी राजू झा की हत्याकांड में आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इस मामले में अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से बांकुड़ा का निवासी है। लेकिन वह दुर्गापुर में रहता था। वह रानीगंज के कुख्यात कोयला कारोबारी का करीबी बताया जाता है। जिसे सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया था।














गौरतलब है कि बीते एक अप्रैल को गोली मारकर हत्या कोयला एवं होटल कारोबारी राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बर्दवान के शक्तिगढ़ में हुई थी। शक्तिगढ़ में कुछ सहयोगियों के साथ राजू झा एक लेंगचा दुकान के पास रूके थे। उसी दौरान हत्यारों ने उनपर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर तीन थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की थी।
वहीं मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया था। इस मामले में मवेश तस्करी के फरार आरोप अब्दुल लतीफ की भूमिका लेकर भी सवाल उठ रहे थे। अब इस मामले में कोयला कारोबारी के करीबी की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है। कुछ देर बाद बर्द्धमान के पुलिस अधीक्षक कामनाशीष सेन प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे।
- Asansol में Flyover, Multilevel Parking की मांग पर एक बार फिर Fosbecci ने दिया पत्र
- Durgapur : रंगदारी देने से इनकार करने पर एंबुलेंस चालक से मारपीट का आरोप पूर्व तृणमूल पार्षद पर, बताया बेबुनियाद
- “कविता का सिंहासन से संग्राम नहीं रुकने दूंगा” : दुर्गेश नागी
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश


