ASANSOL

तबस्सुम आरा के चेंबर के सामने कांग्रेसियों ने लगाया काला झंडा

बंगाल मिरर, आसनसोल: तबस्सुम आरा के चेंबर के सामने कांग्रेसियों ने लगाया काला झंडा । नगर निगम के सामने कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन। मंगलवार के दिन आसनसोल नगर निगम के सामने कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन बीते कुछ दिनों पहले नगर निगम की बोर्ड सदस्य एवं पूर्व डिप्टी मेयर तबस्सुम आरा द्वारा वैक्सीन लगाने के विरोध में किया यह प्रदर्शन कॉन्ग्रेस झंडों के साथ काले झंडों को भी लहरा कर किया प्रदर्शन बाद में कांग्रेसियों ने तबस्सुम आरा के कक्ष के गेट पर लगा दिया काला झंडा

कांग्रेसियों ने कहा कल हम लोग इंतजार कर रहे थे और आज भी इंतजार कर रहे थे लेकिन पूर्व डिप्टी मेयर वर्तमान में नगर निगम प्रशासक बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा नहीं आई वह कांग्रेसियों से डल चुकी है इसीलिए नगर निगम में नहीं आ रही हम लोग प्रशासक अमरनाथ चटर्जी से अनुरोध करेंगे कि किसी भी तरह से तबस्सुम आरा को आसनसोल नगर निगम में नहीं आने दिया जाए।

इस दौरान कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पूईतन्डी, शाह आलम मोहम्मद शाकिर आदि मौजूद थे वहीं नगर निगम में सुरक्षा होने के बावजूद इस तरह से काला झंडा कैसे लगाया गया इसे लेकर सवाल उठ रहा है इस संबंध में फिलहाल तबस्सुम आरा का बयान नहीं मिला है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *