LatestNewsPoliticsWest Bengal

अब अग्निमित्रा को महंगी पड़ी बयानबाजी

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : जितेन्द्र तिवारी पर बयानबाजी BJP नेता को महंगा पड़ रहा है, प्रदेश महासचिव सायंतन बसु के बाद अब प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल को महंगी पड़ी बयानबाजी। आसनसोल के पूर्व मेयर सह पांडेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी Jitendra Tiwari को लेकर मीडिया में बयानबाजी करना प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल को महंगी पड़ी । उन्हें कॉज Show cause नोटिस प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष Dilip Ghosh के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने जारी कर दिया है। इसके बाद से राज्य की राजनीति में फिर से नई चर्चा शुरू हो गई है। वहीं इसके साथ ही भाजपा ने यह संकेत भी दे दिया है कि भाजपा के दरवाजे जितेन्द्र तिवारी के लिए अभी भी खुले हैं। उन्हें लेकर जो बयानबाजी नेताओं द्वारा की जा रही थी, उससे पार्टी नेतृत्व सहमत नहीं है। 

মহিলাদের সুরক্ষায় এবার হোয়াটসঅ্যাপ নম্বর
agnimitra paul file photo

भाजपा सूत्रों के अनुसार  हो सकता है और भी अन्य नेताओं पर भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि जितेन्द्र तिवारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच ही केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत अन्य नेताओं ने आपत्ति जताई थी। इसी कड़ी में पहले सायंतन बसु को शोकॉज किया गया अब प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल को शोकॉज किया गया है।

Leave a Reply