AMC POLLASANSOL

अजय ने भाजपा छोड़कर टीएमसी में की वापसी

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 23 के अजय प्रसाद समर्थकों समेत भाजपा छोड़कर वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक एवं वार्ड 23 की उम्मीदवार सीके रेशमा ने उन्हें झंडा थमाकर टीएमसी में शामिल कराया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले अजय प्रसाद टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह फिर से टीएमसी में लौट आये। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हो गई थी। उस गलती को सुधार लिया है। भाजपा सिर्फ कहती है, करती कुछ नहीं है। सिर्फ धर्म की राजनीति करती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही जनता की असली हितैषी है, इसलिए वह वापस टीएमसी में आये। ताकि वार्ड 23 में फिर से सीके रेशमा को भारी मतों से पार्षद निर्वाचित करने में सहयोग कर सकें। 

West Bengal में सोमवार से स्कूल-कालेज बंद, शाम से नहीं चलेंगे लोकल ट्रेन, और भी पाबंदी

Leave a Reply