ASANSOL

Asansol में  टोटो-ऑटो चालकों में विवाद, तनाव

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल स्टेशन के बाहर यात्री को लेकर आटो और टोटो चालकों के बीच विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।  सूचना पाकर  यूनियन नेता पिन्टू गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

आटो चालकों ने आरोप लगाया कि वह लोग सरकार को टैक्स का भुगतान करते हैं। उनके पास रूट परमिट है। बीमा से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस का भी भुगतान करना पड़ता है। वहीं शहर में दिन प्रतिदिन टोटो की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए न ही रूट न टैक्स न लाइसेंस लगता है। सभी अवैध रूप से रोक के बाद भी टोटो चला रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। जिसके कारण उनका मनोबल बढ़ गया है। 

वहीं टोटो वालों का आरोप है कि पैसेंजर को लेकर उनलोगों के साथ मारपीट की स्थिति पैदा की जाती है। खबर पाकर पिन्टू गुप्ता पहुंचे, दोनों ओर के चालकों को समझाया कि किसी तरह का विवाद न करें। जिससे की कानून-व्यवस्था में समस्या हो। इससे दोनों को ही नुकसान होगा। 

Leave a Reply