ASANSOL

घर ढहने से मृत वृद्धा के परिजनों को नगरनिगम ने दी सहायता

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की वार्ड संख्या 24 के अपर कुरैशी मुहल्ला में मृत वृद्धा के परिजनों को  आसनसोल नगर निगम की ओर से आर्थिक मदद के साथ सहायता सामग्री प्रदान की गई। गौरतलब है कि बीते मंगलवार सुबह बारिश के कारण खपरैल घर ढहने से हमीदा खातून की मौत हो गई थी। 

पूर्व पार्षद वसीम उल हक के प्रयास से  नगर निगम के एसएई विधान मुखर्जी के नेतृत्व में उक्त ढहे घर का जायजा लिया गया। इसके बाद मृत वृद्ध महिला के परिवार को नगर निगम की ओर से नगद 10 हजार रुपये के साथ बर्तन, कंबल, तिरपाल प्रदान किया गया। वसीम उल हक कहा कि ढहे घर की अतिशीघ्र मरम्मत की जाएगी। मौके पर  मो. जावेद इकबाल, मो. साजिद के अलावा अन्य कई तृणमूल कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Breaking : बंगाल में 15 जून तक बढ़ाया गया आंशिक Lockdown , जानें क्या खुला क्या बंद

Leave a Reply