ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

महिला TMC के कार्यक्रम में जितेन्द्र तिवारी का नाम नहीं

बंगाल मिरर, आसनसोल : महिला TMC के कार्यक्रम में जितेन्द्र तिवारी का नाम नहीं।आसनसोल के पूर्व मेयर सह पांडेश्वर के विधायक जितेन्द्र तिवारी के राजनीतिक भविष्य को लेकर जारी अटकलों के बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपने आयोजन के कार्ड में उनका नाम नहीं दिया है। जिससे फिर से एक बार नयी चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच जितेन्द्र तिवारी आज पांडेश्वर जा रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस के पांडेश्वर ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने तृणमूल महिला कांग्रेस की ओर से आगामी 2 जनवरी को पांडेश्वर में होनेवाले सभा का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें लिखा है कि 2 जनवरी को महिला तृणमूल कांग्रेस दुर्गापुर महकमा द्वारा पांडेश्वर के एरिया गेस्ट हाउस के पास सभा आयोजित की जायेगी।

इसमें मुख्य वक्ता राज्य की मंत्री सह महिल टीएमसी नेत्री चंद्रिमा भट्टाचार्या उपस्थित रहेंगे। इसमें उपस्थित रहनेवालों में जिला टीएमसी चेयरमैन सह राज्य के मंत्री मलय घटक, प्रदेश महासचिव वी. शिवदासन दासू, जिला को-आर्डिनेटर हरेराम सिंह, विश्वनाथ पड़ियाल, दुर्गापुर के मेयर दिलीप अगस्ती,  जिला परिषद सभाधिपति सुभद्रा बाउरी, ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती और सुजीत मुखर्जी तथा महिला नेत्रियों का नाम है। लेकिन विधायक जितेन्द्र तिवारी का नाम नदारद है। 

Leave a Reply