National

CBI प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल बने

बंगाल मिरर, एस सिंह :  नए सीबीआई (CBI) प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल बने हैं। वह महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने उन्हें पद के लिए नामित किया। महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक थे। सीबीआई निदेशक का पद फरवरी के पहले सप्ताह से खाली पड़ा था। इससे पहले ऋषिकुमार शुक्ला केंद्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख थे। तब से अपर निदेशक प्रवीण कुमार सिंह अंतरिम प्रमुख हैं। सुबोध दो साल के लिए सीबीआई प्रमुख रहेंगे।

CBI Chief

read also चक्रवात यास दोपहर में टकरायेगा धामरा तट से, बहुत ही भीषण रूप ले चुका है 

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं सुबोध

सुबोध कुमार जायसवाल 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और महाराष्ट्र काडर से आते हैं। वह वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रमुख के तौर पर कार्यरत थे। जायसवाल कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।

महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक के पद पर कर चुके हैं काम

सुबोध जायसवाल को फरवरी 2019 में महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। उन्हें मुंबई के पुलिस आयुक्त से इस पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्हें दिसंबर 2020 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का प्रमुख बनाया गया था। जासूसों के मास्टर कहे जाने वाले जायसवाल ने भारत की विदेश जासूसी सेवा ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’(रॉ) में भी 9 सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं।

तेलगी घोटाले में अपनी जांच के बाद सुर्खियों में आए थे सुबोध

अपनी सेवा के दौरान जायसवाल कई करोड़ों के जाली स्टांप पेपर घोटाले के लिए बने विशेष जांच दल के प्रमुख भी रहे। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड में वह डीआईजी रह चुके हैं। 2006 के मालेगांव विस्फोट मामले की भी जांच जायसवाल ने की थी।

इस प्रक्रिया के तहत हुआ चयन

उल्लेखनीय है कि सीबीआई के निदेशक का चयन प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सहमति या बहुमत से होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.रमना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के सामने अंतिम रूप से तीन नाम थे, जिनमें से दो नाम खारिज हो गए और सुबोध कुमार जायसवाल के नाम पर सबकी सहमति बनी। उनके द्वारा लिए गए निर्णय को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति अंतिम रूप देती है। आज कैबिनेट की बैठक के बाद सरकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से इसकी घोषणा की गई।

Leave a Reply