KULTI-BARAKAR

नियामतपुर कुष्ठ पल्ली में वस्त्र वितरण 

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- नियामतपुर कुष्ठ पल्ली में महालया के शुभ अवशर पर आर के मेमोरियल एवं दिल्ली असोसिएसन ऑफ वोलेंट्री ब्लड डोनर्स की ओर से 200 महिलाओं के बीच वस्त्र का वितरण किया। इस वस्त्र वितरण समारोह में कुल्टी थाना प्रभारी अशीम मजूमदार, आसनसोल नगर निगम में प्रशासक बोर्ड के सदशया मीर हाशिम,मुख्य रुप से शामिल थे।

संस्था की ओर से चैताली राय अंकिता सरकार रूसा मण्ड़ल ने संयुक्त रुप से मुख्य अथितियों को सम्मानीय किया। वही संयुक्त रूप से कुष्ठ  पल्ली के गरीब महिलाओं को वस्त्र प्रदान किया। इस दौरान संस्था की चैताली रॉय ने बताया कि पूजा का शुभारंभ महालया के साथ हो जाता है। जहा इस कोरोना काल मे आर्थिक मंदी से गुजर रहे इन गरीब परिवार को कुछ सहायता प्रदान करना ही हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply