Jamuria : मेयर ने किया पानी टंकी का उद्घाटन
बंगाल मिरर, जामुड़िया : आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आज जामुड़िया के एक नंबर बोरो के पीछे एक पानी टंकी का उद्घाटन किया जामुड़िया के दामोदरपुर इलाके में स्थित इस टंकी से अब जमुरिया के 13 वार्ड में टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति करने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा









इस बारे में जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि जामुड़िया के 13 वार्डों में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन यह पानी पी एच ई का पानी होता है जिससे पानी की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती ऐसे में यहां के बोरो चेयरमैन एम एम आई सी कथा सभी वार्डों के पार्षदों ने उन से अनुरोध किया कि अगर वह इस टंकी के जरिए टैंकरों में पानी उपलब्ध करा सके तो सही समय पर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा इसीलिए आज इस ओवरहेड टैंक का उद्घाटन किया गया




उन्होंने कहा कि अभी पाइपलाइन बिछाया नहीं गया है लेकिन यह कोशिश है कि गर्मी का मौसम आने से पहले ही सभी क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाए ताकि इस वाटर हेड टैंक के जरिए लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति हो सके । इस मौके पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक एम एम आई सी सुब्रतो अधिकारी जमुरिया बोरो एक चेयरमैन शेख शानदार तथा जामुड़ियाबोरो के सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग
- दुर्गापुर में सीपीएम की सभा को लेकर तनाव, विरोध में ढाक बजाकर ‘जय श्री राम’ के नारे
- आसनसोल में सड़क किनारे धंसाव, इलाके में दहशत, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

