ASANSOL

Asansol में अवैध निर्माण धड़ल्ले से, निगम को लग रहा चूना : जीतू सिंह

बंगाल मिरर,  आसनसोल : (Asansol News Today ) आसनसोल नगरनिगम में अब तक विपक्षी दल ही अवैध निर्माण को लेकर सवाल उठा रहे थे। अब सत्ता पक्ष के पार्षद भी अवैध निर्माण को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वार्ड 41 के टीएमसी पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने शहर में अवैध निर्माण पर सवाल उठाया है। पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में धडल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।निगम को विकास के लिए फंड की जरूरत है। इन अवैध कब्जा और निर्माण पर नकेल कसी जाए तो निगम को राजस्व भी मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि मुर्गासाल और उषाग्राम समेत विभिन्न इलाकों में देखा जा रहा है कि व्यवसायिक संस्थान सरकारी जगहों पर कब्जा कर निर्माण कर ले रहे हैं। दुकान के बाहर शेड बनाकर जगह घेर ली जा रही है। जिससे निगम को कोई टैक्स भी नहीं मिल रहा है। फुटपाथ पर कब्जा कर व्यापार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब बिना सांठगांठ के संभव नहीं है।

 निगम प्रशासन को इसे लेकर सख्त होने की जरूरत है। शहर को सुंदर बनाने के साथ ही विकास के लिए भी जरूरी है। बिना राजनीतिक और व्यक्तिगत स्वार्थ देखे शहर और नागरिकों के हित के लिए कठोर निर्णय लेने की जरूरत है।

One thought on “Asansol में अवैध निर्माण धड़ल्ले से, निगम को लग रहा चूना : जीतू सिंह

  • Dear Corporation members, why are you creating so many speed breakers that too without any marking. You are not stopping accidents but you inviting accidents. Have you imagined the condition of two wheeler and cycle players while crossing those Speed breakers, specially for lady and student drivers

    Reply

Leave a Reply