Breaking : अभिषेक बने टीएमसी महासचिव, सायोनी युवा टीएमसी अध्यक्ष
बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक में सांगठनिक फेर बदल किया गया है। युवाओं को तरजीह दी गई है। 2024 के लक्ष्य को लेकर अभिषेक बनर्जी का कद पार्टी में बढ़ाया गया है। उन्हें युवा टीएमसी अध्यक्ष से तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं सायोनी घोष को युवा तृणमूल का अध्यक्ष बनाया गया है। डा. काकोली घोष दस्तीदार को महिला टीएमसी का अध्यक्ष बनाया गया है। एक व्यक्ति एक पद की घोषणा की गई है। कोई भी मंत्री पार्टी के जिला चेयरमैन या अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/06/sayoni-e1615286405884-edited.jpg?w=500&ssl=1)
दोला सेन को आइएनटीटीयूसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, वहीं राज चक्रवर्ती को कल्चरल सेल का अध्यक्ष, ऋतब्रत बनर्जी को आईएनटीटीयूसी का प्रदेश अध्यक्ष, जून मालिया को बंग जननी में, कुणाल घोष को प्रदेश महासचिव, सायंतिका बनर्जी को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
read also आज की बैठक में तय हो सकता है 2024 का रोड मैप, जानें किन 5 विंदुओं पर रहेगा जोर