ASANSOLASANSOL-BURNPUR

SAIL- ISP में कोरोना ब्लास्ट , हड़कंप

दर्जनभर आईएसपी कर्मियों समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित 

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : सेल आईएसपी SAIL- ISP में महीनों के बाद कोरोना ब्लास्ट हुआ है। दर्जनभर आईएसपी कर्मियों समेत 14 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इनमें 2 सेवानिवृत कर्मी हैं तथा 12 वर्तमान कर्मी है। इसके बाद से आईएसपी कर्मियों में हड़कंप मच गया है। एक की रिपोर्ट अभी स्पष्ट नहीं है। सेवानविृत कर्मियों में दो आइसीयू एवं एक आइसोलेशन में है।

देखें किन इलाकों के निवासी हैं संक्रमित

यह सभी आसनसोल एवं बर्नपुर के विभिन्न हिस्सों के निवासी है। इन सबकी जांच एक अप्रैल को की गई थी। जिनकी रिपोर्ट आई है। यह आंकड़े काफी भयावह है। कोरोना के दूसरी लहर के कारण महीनों बाद आईएसपी में इतनी बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं ।वहीं सूत्रों का कहना है कि फिलहाल आईएसपी के अस्पताल में कोरोना का टीका भी उपलब्ध नहीं है। कर्मियों को 12 अप्रैल से टीका देने की बात कही गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में 92 कोरोना संक्रमित पाये गये थे।

 

Leave a Reply