PANDESWAR-ANDALPoliticsPOLL 2021

दोल उत्सव के साथ जितेंद्र का धुआंधार प्रचार

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, पांडवेश्वर : दोल उत्सव के दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने रविवार सुबह से अपने विभानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते देखा गया। इसी क्रम में पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी धुआंधार रंगीन चुनाव प्रचार करते नजर आए।

उनके समर्थकों ने अपनी पसंद के रंग में खुद को रंग लिया। एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ डोर टू डोर प्रचार किया। पांडवेश्वर के गौरबाज़ार इलाके में गाजे-बाजे के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वहीं आम जनता और बच्चों के साथ डोल उत्सव की खुशियां बांटी। मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना किया एवं पुजारी का आशीर्वाद लिया।

मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आम जनता एक साथ मिलकर दोल उत्सव का आनंद उठाया। चुनाव प्रचार अभियान में श्री चैतन्य महाप्रभु और जय श्रीराम का नारा भी लगाया गया।

Leave a Reply