ASANSOLBihar-Up-Jharkhand

Asansol मंडल में 7 दिन ट्रेनें होगी प्रभावित, वनांचल चलेगी बांका होकर

आसनसोल से बर्द्धमान और दुर्गापुर की चार जोड़ी मेमू 25 से 29 तक रहेगी रद

बंगाल मिरर, आसनसोल, 21 नवंबर 2022: : ( Trains Regulations in asansol ) आसनसोल मंडल के अंडाल में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 22 से 29 नवंबर तक हूल एक्सप्रेस ( Hool Express ) को रद्द कर दिया गया है वहीं आसनसोल और बर्द्धमान के बीच 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी वनांचल एक्सप्रेस ( Vananchal Express ) भी बदले हुए रूट से चलेंगी।
रद्दकरण:

Train Cancelled

22321/22322 हावड़ा-सिउड़ी-हावड़ा हूल एक्सप्रेस 22.11.2022 से 29.11.2022 तक रद्द रहेगी. 03532, 03536, 03518, 03533, 03517 एवं 03551 आसनसोल-बर्धमान-आसनसोल मेमू पैसेंजर और 03609/03610 आसनसोल-दुर्गापुर-आसनसोल मेमू पैसेंजर 25.11.2022 से 29.11.2022 तक रद्द रहेंगी।

22.11.2022 को 03585/03560 अंडाल – सैंथिया – अंडाल मेमू पसेंजर की यात्रा उखड़ा स्टेशन पर और  03583/ 03584 अंडाल – सैंथिया – अंडाल मेमू पसेंजर की यात्रा को कजोराग्राम स्टेशन पर समाप्त किया जायेगा।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:

13404 भागलपुर-रांची-वनांचल एक्सप्रेस 22.11.2022 से 29.11.2022 तक बांका,मधुपुर और चित्तरंजन स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ बांका-जसीडीह-कुल्टी लिंक-प्रधानखांता के रास्ते चलेगी। 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 23.11.2022 से 29.11.2022 तक प्रधानखांता-कुल्टी लिंक-जसीडीह-बांका होकर चलेगी, जिसका ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर और बांका स्टेशनों पर होगा।

Leave a Reply