BusinessDURGAPURRANIGANJ-JAMURIARaniganj, jamuria

लौह अयस्क की कमी से निजी इस्पात उद्योग संकट में

बंगाल मिरर, रानीगंज : लौह अयस्क ( Iron ore) पर्याप्त मात्रा में न मिलने से शिल्पांचल के लौह इस्पात  से जुड़े उद्योगों के सामने संकटजनक (Iron Industries in crisis)  स्थिति पैदा हो गयी। इस संकट को दूर करने के लिए रानीगंज चैंबर आफ कामर्स ( Raniganj Chamber of Commerce) के अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, एमसएमई सह परिवहन मंत्री नितिन गडकरी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।

रानीगंज चैंबर अध्यक्ष ने लिखा पत्र
रानीगंज चैंबर अध्यक्ष संदीप भालोटिया(फाइल फोटो)

 चैंबर अध्यक्ष संदीप भालोटिया ने कहा कि शिल्पांचल में विभिन्न लौह व इस्पात से जुड़े कारखानों की ओर से उन्हें बताया गया है कि लौह अयस्त की कमी के कारण कारखानों के समक्ष संकट की स्थिति पैदा हो गयी है। केन्द्रीय सरकार द्वारा लौह अयस्कों की नीलामी पर रोक लगाये जाने तथा कई खदानों को बंद किये जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुयी है। पहले से ही कोरोना संकट एवं अन्य कारणों से उद्योगों की स्थिति चिंताजनक है। सरकार पहल लेकर इस समस्या का निदान करे, निजी कारखानों को पर्याप्त मात्रा में लौह अयस्क मिले यह सुनिश्चित किया जाये।
……………
ओबीसी में खाते अपडेट न होने से परेशानी
चैंबर के बैंकिंग कमेटी चेयरमैन बाबूलाल सोमानी ने ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स रानीगंज शाखा के प्रबंधक को पत्र लिखकर, बैंक में पासबुक अपडेट न होने से हो रही परेशानी को दूर करने की मांग की है।

Leave a Reply