Asansol Stampede : 5 भाजपाई और डेकोरेटर व्यवासायी भी गिरफ्तार, पुलिस ने मांगा 10 दिन रिमांड
BJP कार्यकर्ताओं के घर छापेमारी, पार्षद अमित तुलस्यान ने कहा टीएमसी द्वारा की जा रही गंदी राजनीति



बंगाल मिरर, आसनसोल ः आसनसोल में कंबल वितरण के दौरान हुए भगदड़ में तीन मौत को लेकर दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सक्रिय हो गई। कल रात विभिन्न हिस्सों में लगातार छापेमारी की गई। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं घटना के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और कई नेता घर छोड़कर चले गये हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों भाजपा के संजय यादव, सौरव कुशवाहा, विनय तिवारी, रामबाबू सिंह बंटी, चिंटू शर्मा तथा डेकोरेटर व्यवसायी बिशु रजक,, को कोर्ट में पेश कर रिमांड के लिए आवेदन किया।पुलिस ने 10 दिन रिमांड के लिए आवेदन किया है। मामले की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने। गौरतलब है कि मामले में जितेन्द्र तिवारी, चैताली तिवारी भी आरोपी हैं।











भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान ने कहा कि आज सुबह उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस पहुंची थी, जैसे किसी बड़े अपराधी को पकड़ने आई हो। टीएमसी द्वारा यह गंदी राजनीति की जा रही है। वह लोग शिवचर्चा के कार्यक्रम में शामिल होने गये थे, क्या यही उनका अपराध है। वहां जो घटना हुई काफी दुखद है। वहीं जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि घटना दुखद है, लेकिन राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई सही नहीं है। 24 परगना में मंत्री की उपस्थिति में हुई भगदड़ में सात लोगों की मौत हुई थी। क्या वहां एफआईआर और गिरफ्तारी हुई। आसनसोल की जनता सब देख रही है।
- देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग
- दुर्गापुर में सीपीएम की सभा को लेकर तनाव, विरोध में ढाक बजाकर ‘जय श्री राम’ के नारे

