Asansol : अतिक्रमण के खिलाफ चला निगम का बुलडोजर
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल शहर के गिरजा मोड़ से बीएनआर तक सड़क किनारे सरकारी जमीन को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आज से निगम का अभियान शुरू हुआ पहले ही नगर निगम ने कह दिया था कि ईद व अन्य त्योहार खत्म हुए अब अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से चलाया जाएगा। इस बार 28 व 29 अप्रैल को अभियान चलाने का निर्णय निगम ने लिया है। 28 को बीएनआर ब्रिज तक व 29 को जुबली मोड़ तक। आज अभियान के दौरान कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में बोरा चार एवं पांच के अभियंताओं की टीम तथा भारी संख्या मे ंपुलिस तैनात थी। इस दौरान मामूली विरोध भी देखा गया। कुछ लोग जीटी रोड भी जाम किये।














हालांकि इस अतिक्रमण अभियान के निर्णय पर सबने अपने राय निगम को दिए हैं। कई ने बाजार के तो कई ने गोराई रोड के अतिक्रमण की ओर ध्यानाकर्षण कराया है। आसनसोल के मेन बाजार, स्टेशन रोड, हाटन रोड, हाकर्स बाजार, बस्तिन बाजार, मुंशी बाजार से अतिक्रमण हटाना निगम के लिए आसान भी नहीं होगा। क्योंकि यहां एक नहीं हजारों दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान लगा दिया है। जीटी रोड में तो स्थाई रूप से फर्नीचर, पक्षियों की दुकानें, छोटे-छोटे वाहन सर्विसिंग सेंटर आदि खोल दिए गए हैं।
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की ओर से लगाता माइकिंग कराई गई। टोटो से लोगों को माइकिंग कर आगाह किया जा रहा था कि जिन जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है वह आज ही सबकुछ हटा लें। वरना शुक्रवार 28 अप्रैल को सख्त कार्रवाई करते हुए कब्जा को निगम हटा देगी। हालांकि टोटो से कही जा रही बातों को सब सुनते रहे। लेकिन किसी ने प्रतिक्रिया तक नहीं दी।
- সরকারি চাকরির নামে প্রতারণার অভিযোগ অন্ডালের প্রাক্তন প্রধানের
- बीएमएस के 72वें स्थापना दिवस पर बर्नपुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों व परिजनों ने उठाया लाभ
- Railpar में नन्हे – मिस्टर के आवास पर छापेमारी !
- आसनसोल में जाम की स्थायी समस्या के समाधान की पहल कालिपहाड़ी से दामोदर तक फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को पत्र भेजा अग्निमित्रा पाल ने
- আসানসোলে যানজট স্থায়ী সমাধান কালিপাহাড়ি থেকে দামোদর ফ্লাইওভারের প্রস্তাব, মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দারকে চিঠি অগ্নিমিত্রা পালের


