ASANSOL

फागुन महोत्सव 13 को श्याम मंदिर में

बंगाल मिरर, आसनसोल: रंग रंगीले फागुन महोत्सव का आयोजन दिनांक 13/03/21(शनिवार)को आसनसोल श्री श्याम मंदिर राहा लेन में किया गया है।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुभाष पारीक ने बताया कि 13 मार्च को संध्या 5 बजे से कीर्तन का आयोजन किया गया है। श्याम बाबा का भव्य दरबार,फागुन के चंगो की धूम,अलोकिक सिंगार,छपपन भोग,के साथ फागुन महोत्सव मनाया जायेगा, साथ ही साथ धमाल किंग एवम् अपनी मधुर वाणी के लिए प्रसिद्ध संजय शर्मा “संजू” (कोलकाता)बाबा के दरबार में भजनों के माध्यम से अपनी हाजरी लगायेंगे।


शिल्पांचाल के श्री श्याम मंदिर (आसनसोल)श्री श्याम बाल मंडल (रानीगंज) श्री श्याम मंदिर (दुर्गापूर)श्री श्याम दादी मंदिर(नयामतपुर)श्री श्याम मंदिर (जामताडा)तीण बाण धारी भक्त मंडल (चिरकुंडा)श्री श्याम दिवाने (जामुडिया)श्री श्याम मंडल (वर्धमान) आदि संथाओ के साथ साथ सभी श्याम भक्त ईस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित रहेंगे।
“करने वाला श्याम,कराने वाल श्याम”

Leave a Reply