ASANSOL-BURNPUR

SAIL WAGE REVISION MOU रद करने की मांग, CITU का प्रदर्शन 16 को, हड़ताल की चेतावनी

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : SAIL WAGE REVISION MOU रद करने की मांग, CITU प्रदर्शन 16 को, हड़ताल की चेतावनी.सेल में 55 हजार इस्पात कर्मचारियों के 58 महीनों से लंबित वेतन समझौता को लेकर तीन यूनियनों द्वारा साइन किये गये एमओयू को रद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीटू से संबद्ध स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आन्दोलन की घोषणा की है। 

SAIL WAGE REVISION MOU

स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया महासचिव ललित मोहन मिश्रा ने इस्पात कर्मियों से अपील किया है कि 27 अक्टूबर को वर्चुअल तथा 8 नवंबर को कोलकाता में बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों के मांग को लेकर हड़ताल किया जायेगा। उन्होंने कहा सीटू की मांग है कि श्रमिक विरोधी वेतन समझौता एमओयू को रद किया जाये। इसमें वेतन पर्क्स एवं एरियर को लेकर विसंगति है। इसिलए इन मुद्दों पर फिर फैसला हो। जिन कर्मचारियों को तबादला और निलंबन किया गया है, उनके खिलाफ निशर्त मामले वापस लिये जाये। ठेका श्रमिकों के वेतनमान पर भी फैसला हो। 16 नवंबर को सभी प्लांट में प्रदर्शन किया जायेगा। दिसंबर 2021 के मध्य में हड़ताल की तैयारी करें। इसके लिए जोर-शोर से प्रचार करें।

SAIL WAGE REVISION MOU गौरतलब है कि सेल में 58 महीनों से वेतन समझौता लंबित था। जिसे लेकर दिल्ली में 21 और 22 अक्टूबर को एनजेसीएस की बैठक हुई। इसमें 13 फीसदी एमजीबी और 26.5 फीसदी पर्क्स पर  इंटक समेत 3 यूनियनों ने सहमति जताते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिया। बीएमएस पर्क्स एवं एरियर के मुद्दे पर सहमत नहीं हुआ। वहीं सीटू ने भी अपनी मांग को बरकरार रखा तथा समझौते में नकारात्मक मुद्दे होने की बात कहकर साइन करने से इंकार कर दिया। इसके बाद यूनियनों तथा अधिकारी संगठन की ओर से कहा गया कि 3 नवंबर को 19 महीने का एरियर मिलेगा। लेकिन आज तक एरियर नहीं आया है। वहीं समझौते को लेकर कर्मियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। 

SAIL NEWS PAY REVISION : एरियर की आस में पथराई आखें, बुरे फंसे कई कर्मचारी

Sail PAY REVISION News : 55 हजार इस्पात कर्मी पूछ रहे कब मिलेगा एरियर, यूनियन-प्रबंधन साइलेंट 

SAIL PAY REVISION UPDATE : न ही आया एरियर, न एडवांस, कर्मियों में भारी आक्रोश 

Leave a Reply