ASANSOL

2 मई बाद भाजपा जाएगी ICU में : दासू

बंगाल मिरर, आसनसोल : प्रदेश तृणमूल सचिव वी. शिवदासन दासू ने कहा कि 2 मई के बाद भाजपा आईसीयू में चली जायेगी। बंगाल में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ टीएमसी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के नेता बाहर से आकर बिना कुछ जाने अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने उक्त बातें गुरुवार को आसनसोल स्थित टीएमसी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहीं।

इस दौरान पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद के पूर्व सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, टीएमसी एससी, एसटी सेल के जिला अध्यक्ष मोहन धीवर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिना कुछ जानकारी के गलत बयान देकर दुष्प्रचार  गलत बयानबाजी कर रहे हैं। बंगाल में दलित और आदिवासियों के लिए ममता बनर्जी ने कितना काम किया है, यह उनको पता भी नहीं है। 

  • advt election
  • election advt
  • election advt mj

ममता सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए मासिक पेंशन, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति, जाति प्रमाणपत्र सरलीकरण किया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ की राजनीति करना जानती है।। उन्होंने फिर आरोप लगाया कि भाजपा के लोग बाहर से आकर बंगाल में कोरोना फैला रहे हैं। सत्ता पाने के लिए वह लोग केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

Leave a Reply