ASANSOL

Asansol में भावी पदाधिकारियों को बधाईयों का तांता

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम मेयर, दोनों उपमेयर और चेयरमैन की घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके शपथ लेने से पहले ही बधाईयों का तांता लग गया है। आसनसोल के भावी मेयर बिधान उपाध्याय को पचगछिया स्थित कार्यालय में विभिन्न अंचल से लोग सम्मानित करने के लिए आ रहे हैं। वह छठे महानागरिक बनने जा रहे हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस  के तीसरे मेयर हैं।शनिवार को उन्हें अशोक रूद्र, नरगिस बानो, सालानपुर हिन्दी प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय समेत अन्य ने सम्मानित किया। 


दोनों भावी उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक को कार्यकर्ता सम्मानित कर रहे हैं। रेलपार में वसीम उल हक को रात से ही कार्यकर्ताओं की बधाई का तांता लगा हुआ है। अबू करनैन, मो. परवेज, इफ्तिखार, मीर हाशिम आदि ने उन्हें सम्मानित किया। वहीं अभिजीत घटक को पिन्टू गुप्ता, चंकी सिंह आदि ने सम्मानित किया।


फिर से चेयरमैन बनने जा रहे अमरनाथ चटर्जी को बाजार स्थित कार्यालय में बिमल जालान, कुलदीप शर्मा आदि ने सम्मानित किया। वहीं जगदीश केडिया, नथमल शर्मा, बिजय शर्मा आदि ने बधाई दी। 

Leave a Reply