आसनसोल स्टेशन पर आरपीएफ ने पकड़ा मोबाइल चोर
बंगाल मिरर, आसनसोल : 27 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट आसनसोल वेस्ट और सीआईबी/आसनसोल की संयुक्त टीम ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी के दौरान प्लैटफार्म नंबर पांच पर शाम पांच बजे के आसपास संदिग्ध पाए गए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।उसके पास रियलमी का एक मोबाइल मिला, लेकिन वह सही पैटर्न लॉक से अनलॉक नहीं हो सका।














संदेह होने पर आगे की पूछताछ के दौरान उसके मेमोरेंडम पर तीन और मोबाइल हैंडसेट – Realme, POCO और MI बरामद किए गए, जो उसने पिछले कुछ दिनों में रेलवे यात्री से चुराए थे, लेकिन उनका निपटान नहीं कर सका। इन सबके साथ 04 मोबाइल बरामद किया गया और एक शिकायत पर मो.सलीम उर्फ चांद को गिरफ्तार किया गया। वह आसनसोल के पुराना स्टेशन का रहने वाला है। आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उसे आसनसोल जीआरपीएस को सौंप दिया गया है।
- बीएमएस के 72वें स्थापना दिवस पर बर्नपुर में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों कर्मचारियों व परिजनों ने उठाया लाभ
- Railpar में नन्हे – मिस्टर के आवास पर छापेमारी !
- आसनसोल में जाम की स्थायी समस्या के समाधान की पहल कालिपहाड़ी से दामोदर तक फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार को पत्र भेजा अग्निमित्रा पाल ने
- আসানসোলে যানজট স্থায়ী সমাধান কালিপাহাড়ি থেকে দামোদর ফ্লাইওভারের প্রস্তাব, মন্ত্রী ডাঃ অজয় পোদ্দারকে চিঠি অগ্নিমিত্রা পালের
- मृत्यु से पहले का विस्फोटक वीडियो वायरल!’डराकर मुझसे झूठ बुलवाया गया था’ सुंदरा सूत्रधार मामले में पांडवेश्वर में फिर मचा हड़कंप, राजनीतिक विवाद तेज


