ASANSOL

All Souls Day ईसाई समुदाय की ओर से पूर्वजों को श्रद्धांजलि

बंगाल मिरर,  आसनसोल : ईसाई समुदाय की ओर से पूर्वजों की याद में वार्षिक श्रद्धांजलि पर्व ( All Souls Day ) गुरुवार को श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित ईसाई समाधि स्थलों (कब्रिस्तान) में ईसाई समुदाय के लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्र पर मोमबत्ती तथा अगरबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पादरियों द्वारा प्रभु यीशू के संदेश को बताया गया। प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। बुधा रेलवे अस्पताल कालोनी स्थित समाधि स्थल में यह पर्व मनाया गया।

प्रत्येक वर्ष दो नवंबर को ईसाई समुदाय के लोग अपने पूर्वजों या जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी याद में यह पर्व मनाते हैं। इस दिन वह लोग कब्रिस्तान में जाकर उनकी कब्र पर मोमबत्ती जलाते हैं तथा फूल मालाएं चढ़ाते है, जो लोग मर चुके हैं। उनके परिजन इस दिन उनकी कब्र पर आकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। वह दुनिया में कहीं भी रहे लेकिन इस दिन अपने पूर्वजों की कब्र पर श्रद्धांजलि देने जरूर आते हैं।

Leave a Reply