ASANSOLBengali News

लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारी ने गाया गीत कोरोना को हरायेंगे हम…

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आम जनता का मनोबल बढ़ाने के लिए असनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्ननरेट के इंस्पेक्टर अभिजीत चटर्जी ने गीत गाया है. असनसोल साउथ थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अभिजीत चटर्जी द्वारा गाया गया गीत लड़ेंगे हम, जीतेंगे हम, कोरोना को हरायेंगे हम… गीत काफी पसंद किया जा रहा है. यह गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

गौरतलब है कि इंस्पेक्टर अभिजीत चटर्जी  बहुमुखी प्रतिभा के धनी है.  उन्हें गीत- संगीत  में भी महारत हासिल है. जब भी वक्त मिलता है वह सामाजिक कार्य एवं संगीत को समय देते है. उन्होंने कोरोना संकट में अपने गीत के माध्यम से लोगों का मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया है कोरोना को भगाने के लिए देश एवंग समाज के लोगों का आह्वान करते हुए यह गीत पेश किया है जो एक नज़ीर है.

read also AMCCI ने कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को दी इम्यूनिटी बूस्टर दवा


READ ALSO একই নম্বর প্লেট লাগানো তিনটি ট্রাকসহ দু’জনকে গ্রেফতার করল পুলিশ
 

Leave a Reply