Asansol : अतिक्रमणकारियों को 18 तक का अल्टीमेटम
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) माध्यमिक परीक्षा के कारण स्थगित अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से आसनसोल नगर निगम ने चलाने की तैयारी शुरू कर दी है इस बार बीएनआर मोड़ से गिरज मोड़ तक के अतिक्रमणकारियों को कहा है कि 18 मार्च तक सरकारी जमीन में दुकान लगाने वाले खुद हट जाएं वरना इसके बाद सख्ती से हटाया जाएगा। इस बार शहर के जीटी रोड के किनारे अवैध कब्जा करने वालों पर गाज गिरने वाला है।













आसनसोल नगरनिगम द्वारा शहर में जीटी रोड के किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अब बाजार की ओर बढ़ रही है। माध्यमिक परीक्षा के दौरान अभियान स्थगित करने के बाद निगम ने फिर से कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके बाद से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मेयर बिधान उपाध्याय के निर्देश पर बुधवार तक निगम के कार्यपालक अभियंता आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम टीम ने बीएनआर मोड़ से गिरजा मोड़ तक 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया। यहां सड़क के किनारे अवैध रूप से चल रहे बस टिकट काउंटर, नर्सरी और अन्य दुकानों को नोटिस देकर उनकी सूची तैयार की गई। इस नोटिस में कहा गया है कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गये निर्माण को तीन दिन के अंदर हटा लें, अन्यथा नगरनिगम द्वारा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
निगम के सचिव शुभोजीत बसु द्वारा नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ गई है। इसके पहले बीएनआर मोड़ से जुबली मोड़ तक विवेकानंद सरणी के किनारे अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया गया था। एक दिन कार्रवाई भी की गई। अब बाकी अतिक्रमणकारियों को शनिवार तक की मोहलत दी गई है। शनिवार को वह लोग खुद नहीं हटते हैं, तो रविवार को नगरनिगम द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
- पांडवेश्वर ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने टोटो और ऑटो चालकों के साथ चलाया जागरूकता कार्यक्रम
- सिदाबाड़ी में फ्लोटिंग सौर विद्युत परियोजना का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीवीसी के खिलाफ फिर तेज आंदोलन का आह्वान
- আসানসোল ওল্ড স্টেশন কালচারাল ক্লাবের কালিপুজোর প্রস্তুতি শুরু খুঁটি পুজোর মাধ্যমে মণ্ডপ নির্মাণের সূচনা
- পান্ডবেশ্বর ট্রাফিক গার্ড পুলিশের টোটো ও অটো চালকদের নিয়ে সচেতনতা কর্মসূচি
- সিদাবাড়িতে ভাসমান সৌর বিদ্যুৎ প্রকল্পের বিরোধিতা গ্রামবাসীদের, ডিভিসির বিরুদ্ধে ফের তীব্র আন্দোলনের ডাক


